फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली र्ईंट के जाल में कांस्टेबिल को फंसाने वाले तीन टटलू दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। शेरगढ़ थाने में तैनात एक कांस्टेबल को फोन करके अपने जाल में फंसाने का प्रयास कर रहा टटलू गिरोह खुद अपने जाल में फंस गया। पुलिस ने दो सोने की ईंट सहित तीन टटलुओं को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

थाने पर तैनात कांस्टेबल भरत शर्मा के पास एक फोन आया। इसमें उसने अपना नाम सतीश यादव पुत्र रामजीलाल यादव निवासी ग्राम रामपुर थाना शेरगढ़ बताया। उसने कहा कि वह जेसीबी चलाता है। खोदाई में दो सोने की ईंटें मिली हैं। वह उन्हें सस्ते दामों में दे दूंगा। उक्त कांस्टेबल ने अधिकारियों को जानकारी देने के बाद सर्विलांस टीम के माध्यम से टटलू गैंग पर शिकंजे में फंसाना शुरू कर दिया।
पुलिस ने सबसे पहले गोपालबाग कोसीकलां निवासी शेर मोहम्मद मोबाइल सेंटर संचालक सूबेदीन ऊर्फ सूब्बी को गिरफ्तार किया। उसने बताया कि गांव के ही अमजद को एडिटिंग करके सिम बेची थी। इस पर पुलिस ने पहले अमजद को तथा फिर रमजान निवासीगण विशंभरा थाना शेरगढ़ को ग्राम हुसैनी के निकट के रास्ते से दो नकली सोने की ईंट तथा तीन मोबाइल के साथ पकड़ लिया।
विज्ञापन

टटलुओं को गिरफ्तार करने वाली टीम में सर्विलांस प्रभारी जसवीर सिंह, शेरगढ़ थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार, कांस्टेबल भरत शर्मा आदि शामिल रहे। एसपी देहात ने बताया कि कांस्टेबल को फोन करने वाले टटलू गिरोह को पकड़ लिया गया है। इसमें शामिल अन्य अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें