फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिक्रमा मार्ग में ललिताकुंज के निकट हटाया गया कब्जा, विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। परिक्रमा मार्ग स्थित ललिताबाग के समीप नगर निगम ने सरकारी जमीन को पुलिस बल की मदद से कब्जा मुक्त कराया है। इस दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने अपना दावा जताते हुए नगर निगम की कार्रवाई का विरोध भी किया। नगर निगम द्वारा कब्जामुक्त कराई गई भूमि पर पार्क का निर्माण प्रस्तावित है।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर नगर निगम के अपर आयुक्त सत्येंद्र तिवारी के निर्देश पर निगम की टीम परिक्रमा मार्ग स्थित ललिताबाग के समीप विवादित भूमि पर पहुंची। यहां कुछ लोगों ने लगभग 1.730 हेक्टेयर भूमि पर कब्जा कर रखा था। जेसीबी की मदद से इस भूमि को कब्जामुक्त कराना शुरू किया। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग विरोध में आ गए।
उन्होंने निगम की इस कार्रवाई का विरोध करना शुरू कर दिया। कुछ लोग उक्त भूमि पर न्यायालय का स्थगनादेश बता रहे थे, लेकिन निगम की टीम ने विरोध कर रहे लोगों के दावे को दरकिनार कर पुलिसबल की मदद से कब्जा हटा दिया। इस संबंध में अपर नगर आयुक्त सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि विवादित जमीन पर लंबे समय से अवैध कब्जा कर रखा था। जिसे मुक्त कराकर उस पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पार्क व बैंक, वाटर एटीएम का निर्माण कराया जायेगा, जिसे निगम प्रशासन द्वारा स्वीकृत किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें