फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका की गोली मारकर हत्या करने वाला आरोपी भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। प्रेमिका की गोली मारकर हत्या करने वाले प्रेमी को सदर बाजार पुलिस ने जेल भेज दिया है। मृतका के चाचा ने आरोपी के खिलाफ थाना सदर बाजार में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

महावन के गांव खप्परपुर निवासी चंद्रभान सिंह की 24 साल की बेटी नगीना उर्फ पुष्पलता की बुधवार को कनपटी से तमंचा सटा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गोकुल बैराज मोड़ के पास एक गेस्ट हाउस में हुए हत्याकांड के बाद सदर बाजार पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि पुलिस को सूचना उसने ही दी थी। युवती की शादी तय होने से दोनों परेशान थे और आत्महत्या के इरादे से गेस्ट हाउस में आए थे।
सदर बाजार पुलिस ने हत्यारोपी सुखवीर सिंह नगला पोहपी, रिफाइनरी को जेल भेज दिया है। सीओ सिटी वरुण कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतका नगीना के चाचा सूरजपाल सिंह की तहरीर पर थाना सदर बाजार में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

दो बहनों में बड़ी थी नगीना, हुआ अंतिम संस्कार
चंद्रभान सिंह की दो बेटियां हैं। नगीना बड़ी बेटी थी। उसकी मौत से छोटी बहन समेत पूरा परिवार के आंसू थम नहीं रहे हैं। ताऊ अमर सिंह ने बताया कि अंतिम संस्कार महावन के ब्रह्मांड घाट पर कर दिया गया है।
गेस्ट हाउस मालिक को हिदायत दी
एसपी सिटी उदय शंकर सिंह ले गेस्ट हाउस के मालिक को हिदायत दी है। कहा कि गेस्ट हाउस में आने वाले की बिना आईडी के एंट्री नहीं होनी चाहिए। अगर कहीं भी शक हो रहा है तो तत्काल पुलिस को सूचना देनी चाहिए। संदिग्ध दिखने पर हीलाहवाली नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें