फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे पर काल बना टायर हुआ गायब, पुलिस जांच में जुटी

विज्ञापन
एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। बलदेव क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार की सुबह हुए दर्दनाक हादसे का कारण बना टायर गायब हो गया। वैगनआर कार के चालक रमेश ने बताया कि एक्सप्रेसवे पर बड़ा टायर पड़ा था। टायर संभवत: बस अथवा ट्रक का था। इस हादसे के बाद मौके पर पहुंची पीआरवी भी अचानक पीछे मुड़ी और ट्रक से भिड़ गई। पीआरवी के अचानक मुड़ने का कारण सड़क पर पड़ा टायर ही बताया जाता है। वैगनआर सवार मां-बेटी की मौत हो गई और पीआरवी में सवार हेड कांस्टेबल की जान चली गई। हादसे के बाद टायर सड़क से गायब हो गया। पुलिस अब इसकी जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

पुलिस अफसरों के अलग-अलग बयान
मथुरा। एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे का कारण टायर होने के संबंध में थाना बलदेव प्रभारी सुबोध कुमार तोमर ने बताया कि वैगरआर कार का टायर फट गया था जिस कारण कार अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकराकर पलट गई। एसपीआरए श्रीश चंद्र ने बताया कि वैगनआर चालक से जानकारी मिली है कि कार के सामने टायर पड़ा था जिससे बचने के प्रयास में हादसा हुआ है। उधर, एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि जानकारी मिली है कि वैगनआर कार के सामने टायर का टुकड़ा पड़ा था जिससे बचने के प्रयास में हादसा हुआ है। हालांकि कार चालक ने इस संबंध में कोई मुकदमा दर्ज नहीं कराया है। एसएसपी ने बताया कि घटनास्थल पर कोई टायर अथवा टायर का टुकड़ा नहीं मिला है। पीआरवी को भी अचानक क्यों मोड़ा गया इसकी जांच करा रहे हैं।
एक्सल गैंग की हरकत की चर्चा
मथुरा। नौहझील थाना क्षेत्र में सोमवार की शाम एसटीएफ और पुलिस ने बावरिया गिरोह के कुख्यात बदमाश अनिल को मुठभेड़ में ढेर किया था। अनिल एक्सल गैंग में भी शामिल था। एक्सल गैंग हाईवे और एक्सप्रेसवे पर वाहन चालकों को लूटता है। वाहनों को रोकने के लिए बदमाश सड़क पर कांटे-कीलें डालते हैं। मुठभेड़ के अगले ही दिन बलदेव क्षेत्र में हुए हादसे का कारण सड़क पर पड़ा टायर बना। हादसे के बाद शहर में चर्चा थी कि कहीं हादसे के पीछे एक्सल गैंग की हरकत तो नहीं है। हालांकि एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर इस तरह की किसी भी आशंका से इनकार कर रहे हैं।
विज्ञापन

गमी में शामिल होने जा रहे थे आगरा
मथुरा। दिल्ली निवासी रमेश सिंह ने बताया कि एक्सप्रेसवे पर बड़ा टायर पड़ा था। टायर किसी बस अथवा ट्रक का लग रहा था। गाड़ी उसके सामने आई और घिसटते हुए रेलिंग से टकराकर पलट गई। रमेश ने बताया कि वह गाड़ी चला रहे थे। हादसा टायर के कारण हुआ है। आगरा के हमीरपुर निवासी उनके ससुर की मौत हो गई है। गमी में शामिल होने के लिए परिवार के साथ जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें