फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड-19 की अस्थाई जेल से हत्याभियुक्त को भगाने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। कोविड-19 मरीजों के लिए बनाई गई अस्थाई जेल से हत्याभियुक्त को भगाने की कोशिश की गई। इस दौरान कर्मचारियों को जानकारी हो गई। उन्होंने जंगला काट रहे तीन लोगों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

मगोर्रा में कोविड-19 के बंदियों के लिए एसबीएम मेडिकल कॉलेज में अस्थाई जेल बनाई गई है। शनिवार को शाम करीब चार बजे तीन लोगों ने जंगला काटकर जेल में बंद एक हत्याभियुक्त को भगाने की कोशिश की। इस बात की भनक जेल के कर्मचारियों को हो गई। उन्होंने इसकी सूचना तत्काल थाना मगोर्रा पुलिस को दी और तीनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार लोगों में शेरगढ़ निवासी प्रताप तथा बलदेव निवासी राहुल और सत्यवीर शामिल हैं। मगोर्रा थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि तीनों अभियुक्तों के खिलाफ जेल वार्डन ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। तीनों को जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें