फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे पर बाइक सवार बदमाशों ने सर्राफ लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। बाइक से अपने घर लौट रहे सराफ की कनपटी पर तमंचा लगाकर हाईवे पर बाइक सवार बदमाशों ने दो किलो चांदी और 50 ग्राम सोना लूट लिया। लूट के बाद बदमाश सराफ की मोटरसाइकिल की चाबी निकालकर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की खोजबीन की।
विज्ञापन

मूल रूप से पलसों निवासी छैल बिहारी वर्तमान में हंसराज कॉलोनी में रहता है। उनकी एटीवी के पास दुकान है। बृहस्पतिवार शाम छैल बिहारी बाइक से दुकान से घर जा रहा था। जयगुरुदेव ओवरब्रिज के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उनकी मोटरसाइकिल रुकवा ली और सराफ की कनपटी पर तमंचा रख दिया। इसके बाद बदमाशों ने बैग को छीन लिया। बैग में दो किलो चंादी और 50 ग्राम सोने से बने जेवरात थे। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश सराफ की मोटरसाइकिल की चाबी भी अपने साथ ले गए। सराफ ने किसी प्रकार लोगों को रोककर अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी और बदमाशों का पीछा करने को कहा। सूचना पर हाईवे पुलिस पहुंच गई और सराफ से पूछताछ की। हाईवे प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पूछताछ की जा रही है। जल्द की बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें