फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुर्गा फाटक पर एक पक्ष ने फिर किया पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। मामूली बात पर मुर्गा फाटक के पास दो पक्ष आपस में भिड़ गए। मात्र 18 घंटे मेें एक पक्ष ने दो बार पथराव कर हमला बोल दिया। मंगलवार रात हुए हमले में एक पक्ष ने सोते हुए लोगों पर हमला बोल दिया। इससे एक पक्ष की दुकान, घर व वाहन टूट गए। पुलिस के पहुंचने पर हमलावार शांत हुए। मंगलवार सुबह भी दोनों पक्षों में पथराव हुआ था। पुलिस ने सात लोगों का गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

सोमवार रात करीब डेढ़ बजे हुई घटना विवाद का कारण बनी। पीड़ित पक्ष के युवक आकाश के अनुसार रात में हमलावर पक्ष के कुछ लोग दुकान में चोरी करते रंगे हाथ पकड़े गए थे। अगले दिन मंगलवार सुबह करीब साढ़े सात बजे चोरी करते पकड़े लोगों ने कुंदन आदि पर पथराव कर दिया। जबाव में कुंदन पक्ष ने भी पथराव किया। पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया और अपनी ओर से दोनों पक्षों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। मंगलवार रात करीब 11 बजे दिनेश उर्फ पड्डा पक्ष के करीब 20-25 युवकों ने कुंदन आदि के घरों पर हमला बोल दिया। उस समय सभी घरों में सो रहे थे। अचानक हुए हमले से उनके भगदड़ व चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख हमलावर भाग गए। पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी संजीव ने बताया कि पुलिस ने करीब 20-25 लोगों को पथराव में नामजद किया है। हमने सात को गिरफ्तार कर लिया है, बाकी की गिरफ्तारी जल्द ही होगी। घायलों में आकाश, काके, रजुआ, राहुल, अमित आदि शामिल हैं। तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है। कोतवाली क्षेत्र की तीन दरोगा व पांच कांस्टेबिलों की ड्यूटी लगा दी गई है।
सीसीटीवी के आधार पर होगी कार्रवाई
पुलिस ने पीड़ित पक्ष के यहां लग रहे सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया है। रात को जब पुलिस मौके पर पहुंची तो सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग भी अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें