फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलवल से आया बनवारी का फोन...पुलिस दौड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। बालिका के साथ दुष्कर्म और हत्या के आरोपी बनवारी का बाट जोह रही मथुरा पुलिस को उस समय राहत मिली जब उसने पलवल से अपनी बहन के देवर से फोन पर बातचीत की। सूचना मिलते पुलिस टीम पलवल पहुंच गईं। मगर देर शाम तक आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आ सका।
विज्ञापन

पुलिस ने बनवारी की तलाश में उसके सभी ठिकानों पर छापा मार रही है। अचानक आरोपी ने वह कदम उठा लिया, जिसका पुलिस को इंतजार था। उसने एक फोन अपनी बहन के देवर को कर दिया। इसकी जानकारी पुलिस को होते ही सीओ सदर रमेश तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम पलवल पहुंच र्गई और उसकी गिरफ्तारी के लिए जाल बिछा दिया। हालांकि देर शाम तक पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लग सकी, पंरतु पुलिस टीमों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया।
आरोपी का पलवल कनेक्शन
आरोपी बनवारी के भतीजे पलवल में रहते हैं। उनका वहीं पर कारोबार है। माना जा रहा है कि बनवारी ने अपना फोन इसीलिए छोड़ दिया, ताकि पुलिस उस तक नहीं पहुंच सके। माना जा रहा है कि बनवारी दुष्कर्म की वारदात के बाद पलवल पहुंच गया और वहीं पर रहकर पुलिस को चकमा देना चाहता था।
विज्ञापन

गांव से परिजनों को लेकर पहुंची पुलिस
पुलिस टीम ने इस सूचना के बाद गांव से उसके भतीजे तथा अन्य परिजन को अपने साथ लिया और पलवल पहुंच गए। सीओ सदर रमेश तिवारी ने बताया कि हम जल्द ही दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें