फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपिंग ग्राउंड में लगी आग से बढ़ी बेचैनी

विज्ञापन
वृंदावन डंपिंग ग्राउंड में कूड़े में लगी आग - फोटो : VRINDAVAN
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। ठाकुर बांकेबिहारी की नगरी में एक बार फिर एनजीटी के आदेशों की जमकर धज्जियां उड़ी। नगर निगम के डंपिंग ग्राउंड में कूड़े के ढेर में आग से उठे धुएं ने आसपास की कॉलोनियों में बेचैनी बढ़ा दी। लोगों का दम घुटने लगा तो पास ही टीएफसी के कर्मचारियों ने नगर निगम के अधिकारियों को आग की सूचना दी। आनन-फानन में फायर ब्रिगेड की दो दमकल बुलाई गई। आग पर काबू पा लिया गया, पर रात को फिर लगी आग को शनिवार की दोपहर तक काबू नहीं पाया जा सका।
विज्ञापन

नगर के सौ शैय्या मार्ग पर नगर निगम का डंपिंग ग्राउंड है। शुक्रवार की दोपहर अचानक डंपिंग ग्राउंड के कूड़े के ढेर में आग लग गई। लोग घरों से बाहर निकल आए। पास में ही टीएफसी में कोरोना महामारी के चलते जरूरतमंदों के लिए वितरण को भोजन तैयार कर रहे कर्मचारियों ने आग देखी तो तत्काल नगर निगम को जानकारी दी। नगर निगम के कर्मचारी पहुंचे तो फायर ब्रिगेड की दो दमकल गाड़ियां बुलाई गईं। आग को बुझा लिया गया, पर देररात को आग फिर लग गई। यह आग शनिवार की दोपहर तक नहीं बुझाई जा सकी। अब सवाल खड़ा होता है कि आखिर आग लगाई गई या फिर आग खुद ही लग गई।
इतना जरूर है कि आग लगने से एनजीटी के आदेशों की धज्जियां जमकर उड़ी। डंपिंग ग्राउंड में यह पहला मामला आग लगने का नहीं है। करीब दो माह पूर्व भी डंपिंग ग्राउंड में आग लगी थी। आखिरकार नगर निगम डंपिंग ग्राउंड पर बार-बार लगने वाली आग पर काबू क्यों नहीं पा रहा है। नगर निगम के अपर नगर आयुक्त एसके तिवारी ने बताया कि गर्मी के चलते कूड़े में गैस बनने से यह आग लग जाती है। शुक्रवार को लगी आग की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें