फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृंदावन पुलिस ने हाइवे पर लूट करने वाले दो पकड़े

विज्ञापन
वृंदावन पुलिस द्वारा पकड़े गए लुटेरों के बारे में जानकारी देते एसपी सिटी अशोक मीणा साथ हैं सीओ स? - फोटो : VRINDAVAN
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। राष्ट्रीय राजमार्गों पर लगातार हो रही लूट की वारदात के खुलासे में जुटी वृंदावन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गोवर्धन रोड छटीकरा फ्लाईओवर से मुस्ताक निवासी कल्यानपुरी थाना खोह भरतपुर, शाहिद उर्फ नन्दू निवासी धांधरी कैथवाड़ा भरतपुर को पकड़ लिया। उनके कब्जे से हाइवे थाना क्षेत्र से लूटा गया ट्रक हाइवा, वारदात में प्रयुक्त की गई स्विफ्ट डिजायर सफेद रंग की कार को बरामद किया। इसके अलावा एक तमंचा तथा कारतूस बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

पकड़े गए अभियुक्तों ने बताया कि दो दिन पूर्व उन्होंने अपने साथी राशिद खान, सेकुल आमिर निवासी घोसिंगा भरतपुर तथा अजरुद्दीन उर्फ अजरू निवासी नूंह हरियाणा के साथ जीएलए के पास से कैंटर लूटी थी। करीब 17-18 दिन पूर्व अपने साथी अजरुद्दीन, आमिर उर्फ हथौड़ा, मौसम तथा मुस्ताक के साथ मिलकर सतोहा और राधा वैली के पास से दो ट्रक हाइवा लूटे थे। प्रेस वार्ता में एसपी सिटी ने बताया कि अजरुद्दीन उर्फ अजरू निवासी नूंह हरियाणा, आमिर उर्फ हथौड़ा निवासी नूंह हरियाणा तथा मुस्ताक पुत्र रमजानी निवासी अब्बास कॉलोनी मदरसा कामा भरतपुर फरार हैं, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें