फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर मकान का छज्जा गिरने से दो महिलाएं चुटैल

विज्ञापन
अंतापाड़ा क्षेत्र में टूट कर गिरा छज्जा। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। शहर के अंतापाड़ा में जर्जर मकान का छज्जा गिरने से राहगीर दो महिलाएं चुटैल हो गईं। इन महिलाओं को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के अंतापाड़ा निवासी मूलचंद अंगूठी वाले का तीन मंजिला मकान है। जर्जर हो चुके मकान से मंगलवार को छज्जे का एक हिस्सा गिर गया। वहीं पास से गुजर रहीं दो राहगीर महिलाएं चुटैल हो गईं। स्थानीय लोग घायल महिलाओं को जिला अस्पताल ले गए। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। बंगालीघाट चौकी प्रभारी धर्मेंद्र भाटी ने बताया कि इस मामले में कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें