फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत पर पड़ा मिला अनुसूचित जाति के युवक का शव, 15 जून को हुई थी शादी

विज्ञापन
मथुरा। अनुसूचित जाति के युवक का खेत पर शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंचे एसपी देहात श्रीचंद व सी? - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
सौंख (मथुरा)। जाजनपट्टी-सौंख रोड स्थित खेत पर सोमवार सुबह शौच करने और नहाने गए अनुसूचित जाति के युवक का पड़ा मिला। उसके शरीर पर जलने के और सिर में चोट के निशान हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। युवक की 15 जून को ही अलीगढ़ जिले से शादी हुई थी।
विज्ञापन

थाना मगोर्रा के गांव नगला हमला निवासी राकेश (22) पुत्र सोरन सिंह सुबह करीब छह बजे जाजनपट्टी-सौंख मार्ग स्थित खेतों पर शौच करने और कुआं पर नहाने गया था। काफी देर बाद वह घर नहीं लौटा तोे परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। दोपहर 12 बजे किसी ने परिजनों को खेत पर राकेश का शव पड़ा होने की जानकारी दी। इसके बाद खेत पर ग्रामीणों व परिजनों की भीड़ लग गई।
सूचना पर एसपी देहात श्रीचंद और सीओ जितेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ पहुंच गए और ग्रामीणों से पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक मृतक के शरीर पर जगह-जगह जलने और सिर में चोट के निशान थे। राकेश के चाचा ओमवीर सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह रोजाना की तरह राकेश घर से कुएं पर नहाने और शौच करने गया था। राकेश की हत्या की सूचना मिली तो हम सब दंग रह गए।
विज्ञापन

राकेश की 15 जून को ही गांव तोसीगढ़ थाना इगलास जिला अलीगढ़ से शादी हुई थी। सीओ जितेंद्र कुमार का कहना है कि युवक का शव खेत में मिला है। मृतक के शरीर पर जले और चोट के निशान हैं। घटना की छानबीन की जा रही है। मामले में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें