मथुरा। जेल में बंद सीएफआई सदस्य रऊफ को गुरुवार बृहस्पतिवार को अस्थायी जेल से एसटीएफ दोपहर करीब एक बजे अपने साथ ले गई। एसटीएफ पांच दिन तक पूछताछ करेगी। एसटीएफ के द्वारा केरल निवासी सीएफआई सदस्य रऊफ को 14 फरवरी को केरल की अरनाकुलम जेल से मथुरा लाया गया। अगले दिन 15 फरवरी एडीजे प्रथम अनिल कुमार पांडे की अदालत में पेश किया गया।
16 फरवरी को एसटीएफ के आईओ एसपी विनोद सिरोही ने अदालत से पांच दिन की रिमांड लेने के लिए प्रार्थनापत्र दिया। इस पर एडीजे प्रथम ने एसटीएफ की पीसीआर स्वीकृत कर दी। बृहस्पतिवार को एसटीएफ जब उसे लेने के लिए अस्थायी जेल रतन लाल फूल कटोरी विद्यालय पहुंची तो उस समय तक उसकी कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट नहीं आ सकी थी। जिसके चलते उसे अस्थायी जेल से दोपहर करीब एक बजे ले जाया गया। अस्थायी जेल में तैनात डिप्टी जेलर संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि एसटीएफ रऊफ को पांच दिन के लिए रिमांड पर ले गई है। संवाद