फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व कप जीतने के बाद वृंदावन पहुंचे रिंकू सिंह: मां बगलामुखी मंदिर में किए दर्शन, बोले- पूरी हुई मनोकामना

Mon, 16 Mar 2026 08:06 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह वृंदावन पहुंचे। उन्होंने मां बगलामुखी मंदिर में दर्शन कर विशेष-पूजा अर्चना की। कहा कि उन्होंने विश्व कप में जीत के लिए मंदिर कामना की थी। 
विज्ञापन
क्रिकेटर रिंकू सिंह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य रिंकू सिंह ने हाल ही में विश्व कप जीतने के उपरांत मथुरा का दौरा किया। उन्होंने छटीकरा स्थित पूर्व पालिका अध्यक्ष पुष्पा शर्मा के फार्महाउस पर पहुंचकर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया वहीं मथुरा में पुराने बस स्टैंड स्थित मां बगलामुखी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। रिंकू सिंह ने जीत का श्रेय मां बगलामुखी के आशीर्वाद को दिया।
विज्ञापन


फार्महाउस पर पुष्पा शर्मा और भाजपा नेता पंडित योगेश द्विवेदी ने दुपट्टा ओढ़ाकर रिंकू सिंह का स्वागत किया। उन्होंने रिंकू सिंह और भारतीय टीम को विश्वकप जीत की बधाई दी। रिंकू सिंह योगेश द्विवेदी के साथ मां बगलामुखी मंदिर पहुंचे, जहां सेवायत नीरज चतुर्वेदी ने पूजा कराई। उन्होंने मां को पुष्प अर्पित कर, भोग लगाया और दीपक जलाकर आराधना की।

रिंकू सिंह ने कहा कि मातारानी से विश्व कप की जीत के लिए कामना की थी। उन्होंने देशवासियों और ब्रजवासियों से मिले प्रेम के लिए हृदय से धन्यवाद दिया। रिंकू सिंह ने कहा, मां के दर्शन कर वह धन्य हो गए। उनके साथ उत्तर प्रदेश रणजी टीम के सदस्य अंश द्विवेदी भी थे। रिंकू सिंह ईंधन स्टेशन पहुंचे, यहां इंडियन ऑयल के क्षेत्रीय अधिकारी लक्की गौतम ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें