फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: क्रिकेटर दीप्ति शर्मा ने लिया संत प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद

विज्ञापन
संत प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंची महिला ​खिलाड़ी दी​​प्ति शर्मा। 
विज्ञापन
वृंदावन। क्रिकेटर दीप्ति शर्मा ने शुक्रवार को आस्था के केंद्र वृंदावन पहुंचकर प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लिया। संत प्रेमानंद महाराज ने संयम, संकल्प और लगन को जीवन में धारण करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि अनुशासन में रहकर निरंतर मेहनत करने से ही शिखर तक पहुंचा जा सकता है।
विज्ञापन

विश्व कप जीतने के बाद बृहस्पतिवार को आगरा में अपने पिता भगवान शर्मा, माता सुशीला शर्मा और भाई सुमित शर्मा के साथ समय बिताने के बाद वह परिजन के साथ वृंदावन पहुंचीं। यहां संत प्रेमानंद महाराज से मिलीं। इस दौरान महाराज से उन्होंने कई आध्यात्म से जुड़ी बातों पर चर्चा की। संत प्रेमानंद महाराज ने उनसे कहा कि मेहनत करके ऊंचाईयों तक पहुंचने से आदमी श्रेष्ठ बनता है। जीवन में किसी प्रकार के प्रलोभन से बचना चाहिए।
संत महाराज से आशीर्वाद लेने के बाद वह वूमेन प्रीमियर लीग में भाग लेने के लिए मुंबई रवाना हो गईं। 9 जनवरी से शुरू होने वाली वूमेन प्रीमियर लीग में दीप्ति एक बार फिर अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से टीम के लिए अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें