अंडर 16 क्रिकेट टीम के लिए ट्रायल में 39 खिलाड़ी चयनित
- फोटो : अमर उजाला
अंडर 16 जिला क्रिकेट टीम के लिए शनिवार को उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विवि के मैदान पर ट्रायल्स हुए। 92 खिलाड़ी ट्रायल के लिए पहुंचे। इनमें से 39 खिलाड़ी चयनित किए गए। अब रविवार को मैच के बाद टीम का चयन किया जाएगा।
शनिवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत हुए ट्रायल में सभी के व्यक्तिगत प्रदर्शन के आधार पर चयन किया गया। चयनकर्ता जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष प्रदीप कुलश्रेष्ठ, मोहम्मद अफजल और रितेश शर्मा ने 39 खिलाड़ियों को अगले राउंड के लिए चयनित किया।
जिला सचिव कमल चावला ने बताया कि अब रविवार को इसी मैदान पर प्रथम राउंड में चयनित इन 39 खिलाड़ियों की टीमें बनाकर मैच होगा।
जिसमें प्रदर्शन के आधार पर जिला अंडर 16 क्रिकेट टीम के 16 खिलाड़ी चयनित किए जाएंगे। उपसचिव उमेश चौरसिया ने बताया कि जिला टीम के चयन के लिए ये मैच सुबह नौ बजे से शुरू होगा।