फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: भारतीय टीम के फाइनल में पहुंचते ही क्रिकेट प्रेमियों ने मनाया जश्न

विज्ञापन
भारत की जीत के बाद शांति नगर में खुशी मनाते क्रिकेट प्रेमी। 
विज्ञापन
मथुरा। रोमांचक सेमीफाइनल में भारतीय टीम की जीत के साथ ही क्रिकेट प्रेमियों ने जश्न मनाया। कहीं आतिशबाजी हुई तो कहीं तिरंगे हाथ में लेकर युवाओं ने जमकर नृत्य किया।
विज्ञापन

इंग्लैंड के साथ हुए सेमीफाइनल में भारतीय बल्लेबाजों ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 253 का बड़ा स्कोर खड़ा किया तो क्रिकेट प्रेमी आसान जीत की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने जिस तरह से ताबड़तोड़ रन बटोरने शुरू किए तो भारतीय क्रिकेट प्रेमियों की सांसें थम गईं। लेकिन इसके बाद आखिरी ओवर तक मैच सांसें थमाने वाला रहा। आखिरी ओवर में 30 रनों की जरूरत थी। नजदीकी जीत के बाद क्रिकेट प्रेमियों ने जमकर जश्न मनाया। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव कमल चावला का कहना था कि सेमीफाइनल बहुत ही रोमांचक रहा। गेंदबाजों के लिए कुछ भी नहीं था मगर इसके बाद भी बड़े स्कोर के कारण भारतीय टीम जीत गई। अब उम्मीद है कि टी-20 का विश्व कप भी हम लेकर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें