फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री के मामले में ट्रांजेक्शन करने वालों पर कसेगा शिकंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री के मामले में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो एवं आसूचना प्रकोष्ठ (सीबीएन) ने पकड़े आरोपी के बाद ट्रांजेक्शन करने वालों पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पिछले दिनों मैन बाजार में सीएनबी की टीम ने छापा मारकर एक दवा विक्रेता को प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री के मामले में पकड़ा था। आरोप था कि दवा विक्रेता अहमदाबाद की कंपनी से प्रतिबंधित दवा मंगाकर बिक्री कर रहा था। बताया जा रहा है कि टीम ने दवा बनाने वाली कंपनी के ऑफिस को अहमदाबाद में सील कर मामला दर्ज कराया।
आरोपी दवा विक्रेता से मिले कागजातों के आधार पर जांच शुरू कर दी है। आरोपी दवा विक्रेता अहमदाबाद जेल में बंद है। पिछले महीने सीएनबी की टीम ने कोसी पहुंच कर पकड़े गए आरोपी से संबंधित फर्मों को चिन्हित कर 10 दवा विक्रेताओं को नोटिस देकर जवाब मांगा था।
विज्ञापन


जानकारों का कहना है कि दवा विक्रेताओं को नोटिस के बाद सीएनबी टीम ने ट्रांजेक्शन करने वालों की कुंडली खंगालनी शुरू कर दी है। टीम इस जांच में जुटी है कि माल मंगाने के बाद रुपये ट्रांसफर किस माध्यम से किए गए। ऐसे में वह मनी ट्रांसफर करने वालों पर भी निगाह रखे है। कहीं प्रतिबंधित दवाइयों की बिक्री के मामले में मनी ट्रांसफर करने वाले संचालक तो शामिल नहीं हैं। सूत्र बताते हैं इस मामले में कई लोगों को चिन्हित किया गया है, जिनके खिलाफ जल्द ही कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें