फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: प्राथमिक स्कूलों में बच्चों को पढ़ाया जाएगा संचारी रोगों से बचाव का पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। संचारी रोगों की रोकथाम के लिए प्राथमिक विद्यालयों में भी शिक्षकों द्वारा एक माह तक संचारी रोग जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसमें शिक्षक पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों को मौसमी बीमारियों से बचाव के उपाय भी बताएंगे।
विज्ञापन


बच्चों को मौसमी बीमारी जुकाम, खांसी, बुखार आदि से बचाव के लिए उन्हें पढ़ाई के साथ जागरूक किया जाएगा। क्लास शुरू होने से पहले रोगों से बचने के लिए किस तरह की सावधानियां बरतनी चाहिए और इन सावधानियों को न सिर्फ वह अपनाएं बल्कि अपने आसपास के बच्चों को भी बताएं, इसके लिए शिक्षकों द्वारा उन्हें प्रेरित किया जाएगा। प्राथमिक पाठशालाओं में यह जागरूकता अभियान 30 अप्रैल तक निरंतर चलेगा।
एआरपी बलवीर ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करने के लिए संचारी रोग जागरूकता एवं दस्तक स्कूलों में चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत बच्चों को मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के साथ ही स्कूलों में समय-समय पर हो रही पीटीएम में अभिभावकों को भी संचारी रोग से बचाव के उपाय बताए जाएंगे। सर्व शिक्षा अभियान के तहत निकलने वाली रैली में संचारी रोगों से बचाव के लिए स्लोगन खिले पट्टिकाओं से भी जागरूक किया जाएगा, जिससे घर-घर स्वास्थ्य संबंधी संदेश जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें