फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बेलगाम ई-रिक्शा पर कसी नकेल, रूट और रंग तय

विज्ञापन
विज्ञापन
- तीन रूटों पर तीन रंग और क्यूआर कोड लगे ई-रिक्शा चलेंगे
विज्ञापन


- एसएसपी ने झंडी दिखाकर 514 ई-रिक्शा को किया रवाना

- 50 ई-रिक्शा पर निगरानी के लिए एक निजी सुरक्षा गार्ड तैनात

संवाद न्यूज एजेंसी

वृंदावन। नगर में ई-रिक्शा से लगने वाले जाम से निजात के लिए पुलिस और ई-रिक्शा चालक समिति के संयुक्त प्रयास सिरे चढ़ने जा रहे हैं। एसएसपी ने अनधिकृत ई-रिक्शा पर नकेल कसने के लिए मंगलवार को नए सिरे से रूट प्लान लागू करने के साथ ही क्यूआर कोड लगे 514 ई-रिक्शा को तीन रूटों पर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है।

पानीगांव रोड स्थित दारुक पार्किंग में आयोजित समारोह में एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय ने कहा कि तकनीक के सहयोग से ई-रिक्शा के परिचालन को नियमित करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं और आमजन की सुविधाओं में इजाफा हो सके। उन्होंने ई-रिक्शा चालकों से कहा कि वह निर्धारित रूट पर ही परिचालन करें। इस दौरान वर्दी, व्यवहार और नियमों के प्रति सजग रहें। उन्होंने कहा कि मानकों की अवहेलना करने वालों पर सख्ती की जाएगी। सभी रजिस्टर्ड ई रिक्शा के दाहिने तरफ जाली लगाने से यातायात व्यवस्था में सुधार आने की बात कही। पुलिस प्रशासन और वृंदावन ई-रिक्शा समिति द्वारा रूट और किराये का निर्धारण कर श्रद्धालुओं को सहूलियत देने का प्रयास किया गया है। कार्यक्रम में 514 ई-रिक्शा का पंजीकरण कर क्यूआर कोड के साथ रूट नंबर दिए गए। जरूरत और यातायात व्यवस्था को देखते हुए भविष्य में 1200 ई-रिक्शा के रूट निर्धारित किए जा सकते हैं। समिति द्वारा 50 ई रिक्शा पर निगरानी के लिए एक निजी सुरक्षा गार्ड तैनात किया जाएगा। कार्यक्रम में नवागत एसपी सिटी डॉ. अरविंद कुमार, एसपी यातायात देवेश कुमार, सीओ प्रवीण मलिक, ई-रिक्शा संचालन समिति के अध्यक्ष ठाकुर ज्ञानेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष कौशल शर्मा, संरक्षक ताराचंद गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या की गई है व्यवस्था
तीनों रूटों के लिए ई-रिक्शा का रंग और उसी के अनुरूप चालक की वर्दी निर्धारित की गई है। प्रत्येक चालक के गले में पहचान पत्र होगा। ई-रिक्शा पर भी क्यूआर कोड लगा होगा। इसे स्कैन करने पर ई-रिक्शा और चालक का विवरण प्राप्त किया जा सकता है। वहीं मार्ग का विवरण और किराया सूची भी ई-रिक्शा में चस्पा की गई है। चालकों को श्रद्धालुओं से विनम्र व्यवहार करने तथा जाम के हालात पैदा न करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें