फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: अवैध पार्किंगों पर 18 के बाद कसेगा शिकंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। नगर में चल रही अवैध पार्किंग के संचालकों के विरुद्ध नगर निगम 18 मई के बाद सख्त कार्रवाई करने जा रहा है। इससे पहले वृंदावन जोन कार्यालय में पार्किंग संचालकों की बैठक बुलाई गई।
विज्ञापन

इसमें नगर में संचालित 46 पार्किंग संचालकों में से 13 ही शामिल हुए, जिन्हें निगम का बकाया रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा करने और नियम के मानकों का पालन करते हुए पार्किंग का संचालन करने को कहा गया है। नगर में 46 प्राइवेट पार्किंग संचालित हैं। इनमें अधिकांश पार्किंग संचालकों ने इस बार पार्किंग का रजिस्ट्रेशन नवीनीकरण नहीं कराया है। इसे लेकर नगर पिछले दिनों हुई निगम की बैठक में नगर आयुक्त ने नाराजगी जताई। 18 मई तक पार्किंग के पंजीकरण का नवीनीकरण कराने के निर्देश दिए हैं। कर निर्धारण अधिकारी हरिकृष्ण गुप्ता ने बताया कि वृंदावन जोन कार्यालय में हुई बैठक में पार्किंग संचालकों को 18 मई तक रजिस्ट्रेशन का नवीनीकरण कराने, बकाया कर जमा करने और नियमों का पालन करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें