फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़े के ढेर में भोजन तलाश रही गायें

विज्ञापन
वृन्दावन में भूख से परेशान गाय कूड़ा खाते हुए - फोटो : VRINDAVAN
विज्ञापन
वृंदावन। धर्म की नगरी वृंदावन में गोवंश भूखा है। भूखा गोवंश यहां की सड़क, बाजार, परिक्रमा मार्ग और आबादी क्षेत्र में बिखरे कूड़े के ढेर में भोजन तलाशते हुए कभी भी देखा जा सकता है।
विज्ञापन

वृंदावन में मंदिर, मठ और आश्रमों की भरमार है। लाखों कृष्ण भक्त इस पवित्र भूमि पर ठाकुर जी की आराधना के लिए डेरा डाले हुए हैं। इसी भूमि से निरंतर कृष्ण प्रिय गाय को बचाने का संदेश दिया जा रहा है, लेकिन इसी भूमि पर वहीं गाय पेट भरने को तरस रही हैं।
उन्हें यहां की गोशालाओं में भी स्थान नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में श्रीबांकेबिहारी की नगरी में गाय बड़ी संख्या में कूड़े के ढेर में भोजन तलाशती हैं। वृंदावन परिक्रमा मार्ग, बाजारों में भी भूखे घूमते हुए देखा जा सकता है।
विज्ञापन

वृंदावन में करीब दो हजार गोवंश को पकड़कर गोशालाओं में भेजा गया है। यह अभियान निरंतर जारी है। लेकिन, आसपास के ग्रामीण अपनी गायों को छोड़कर इस समस्या को निरंतर बढ़ा रहे हैं। इसके कारण ही वृंदावन में गोवंश कूड़े के ढेर में भोजन तलाशते हुए मिल रहा है।
विज्ञापन

सतेंद्र कुमार तिवारी, अपर नगर आयुक्त वृंदावन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें