फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: श्रीकृष्ण जन्मभूमि से गो सम्मान-आह्वान अभियान का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। गोसुरक्षा, गो संवर्धन और गोरक्षा के प्रति जनजागरण और जनसमर्थन जुटाने के उद्देश्य से श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान ने शनिवार को श्रीकृष्ण जन्मभूमि से गोमाता सम्मान-आह्वान अभियान का शुभारंभ किया। अभियान के तहत देशभर के सनातनी परिवारों के हस्ताक्षर एकत्र कर राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि से शुरू किया गया यह अभियान करोड़ों कृष्णभक्तों को गोसेवा और गोरक्षा के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा कि देश-विदेश से श्रीकृष्ण जन्मभूमि आने वाले श्रद्धालुओं को भी इस अभियान से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
अभियान के जिला प्रभारी गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी ने कहा कि गोमाता की महिमा वेदों, पुराणों और शास्त्रों में विस्तार से वर्णित है। संत-महात्माओं के नेतृत्व में चल रहे इस अभियान के माध्यम से देशभर के सनातनी परिवारों के हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन राष्ट्रपति तक पहुंचाकर पूरे देश में गोवध पर प्रतिबंध लगाने की मांग की जाएगी। महानगर प्रभारी ब्रजेद्र नागर ने कहा कि गोमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान मिलने से ही गो संरक्षण का संकल्प पूर्ण रूप से साकार हो सकेगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता मुकेश खंडेलवाल ने कहा कि गाय और गंगा सनातन संस्कृति की आत्मा हैं। गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने से भारत अपनी सांस्कृतिक विरासत को और अधिक सुदृढ़ करेगा। अभियान में जिला प्रवक्ता विजय बहादुर सिंह, महानगर संयोजक सुभाष सैनी, महानगर मीडिया प्रभारी रामदास चतुर्वेदी तथा योगेश आवा सहित अन्य कार्यकर्ता सक्रिय रूप से हस्ताक्षर अभियान में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें