मंदिर से लेकर गलियों तक श्रद्धालुओं का रैला सड़क पर नजर आया। श्रद्धालुओं की भीड़ में एक गाय घुस आई। कुछ लोग गाय को देखकर भागने लगे तो लोगों ने उन्हें शांति से खड़ा कर दिया।
वृंदावन के श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच एक गाय भी घुस गई। भीड़ का दबाव इतना था कि गाय को हिलने तक की जगह नहीं मिल पा रही थी।
विज्ञापन
मथुरा के वृंदावन में श्री बांकेबिहारी मंदिर में भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार को भीड़ का ऐसा आलम रहा कि गलियां तक जाम हो गईं। भीड़ के बीच एक गाय भी आ गई। इससे कुछ देर अफरा तफरी का माहौल बन गया। हालांकि गाय शांत खड़ी रही, अगर भागती तो शायद भगदड़ भी मच जाती। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और कई सेवायतों ने सवाल भी उठाए हैं।
श्री बांकेबिहारी मंदिर दर्शन के लिए मंगलवार को भीड़ उमड़ी रही। मंदिर से लेकर गलियों तक श्रद्धालुओं का रैला सड़क पर नजर आया। श्रद्धालुओं की भीड़ में एक गाय घुस आई। कुछ लोग गाय को देखकर भागने लगे तो लोगों ने उन्हें शांति से खड़ा कर दिया। गाय एक ही जगह पर खड़ी रही, जिससे परेशानी नहीं हुई।
विज्ञापन
अगर भागती तो श्रद्धालुओं में भगदड़ मच जाती है। भीड़ कम होने के बाद गाय को गली से हटाया गया। श्री बांकेबिहारी मंदिर पुलिस चौकी के सामने से लेकर मंदिर के गेट तक यह स्थिति थी कि काेई एक ओर से दूसरी ओर भी नहीं जा पा रहा था। भीड़ में बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग परेशान होते नजर आए।