फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'इनरव्हील क्लब ऑफ वृंदावन' की अनुपमा अध्यक्ष और सुलेखा बनीं सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। इनरव्हील क्लब ऑफ वृंदावन की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया है। इसमें नए अध्यक्ष की जिम्मेदारी अनुपमा चौधरी और सचिव सुलेखा बंसल को बनाया गया है। इस मौके पर आयोजित बैठक में क्लब की सदस्यों ने सामाजिक सेवा के प्रकल्प को और गति देने का संकल्प लिया है।
विज्ञापन

कोविड के चलते लंबे समय बाद आयोजित हुई इनरव्हील क्लब ऑफ वृंदावन की बैठक में नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन किया गया। सर्वसम्मति से हुए निर्वाचन में नीलम गोस्वामी आईएसओ, विनीता द्विवेदी एडिटर, गुंजन चौधरी आईपीपी, सोनिया को कोषाध्यक्ष निर्विरोध चुना गया। आईपीपी गुंजन चौधरी ने पूर्व अध्यक्ष विनीता द्विवेदी को स्मृति चिह्न देकर विदाई दी। इस दौरान मधु खंडेलवाल, मंजू पारीक, अंजली गोस्वाम, डॉ. वर्तिका, ललिता, साधना, अंजली रमा, पारुल, संतोष, निधि, ममता, वर्षा, मीना, संध्या, सृष्टी, संगीता, रुचि, कुसुम श्रुती आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें