फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठाकुर केशव देव के सेवायत ने मांगी 13.37 एकड़ जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान से संबंधित 13.37 एकड़ जमीन को लेकर ठाकुर केशव देव जी महाराज विराजमान मंदिर कटरा केशव देव के सेवायत ने सिविल जज सीनियर डिवीजन में एक और दावा दाखिल किया है। यह दावा 2 फरवरी को दाखिल किया गया। अदालत में दाखिल बहस न होने के कारण इस दावे पर सुनवाई के लिए 4 फरवरी की तारीख तय कर दी है।
विज्ञापन

दावा पेश करने वाले पवन कुमार शास्त्री मलपुरा श्रीकृष्ण जन्मस्थान के निकट के रहने वाले हैं। 24 दिन में 1 दिन उनकी मंदिर में सेवा आती है। उनके द्वारा केस में इंतजामियां कमेटी शाही मस्जिद ईदगाह के सचिव, यूपी सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष, श्रीकृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट मथुरा के प्रबंधक, श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव को पार्टी बनाया गया है। उनके अधिवक्ता आरएस भारद्वाज ने बताया कि उनके द्वारा अदालत से 13.37 एकड़ भूमि को ठाकुर केशव देव जी को देने की मांग की गई है। अदालत में उनके द्वारा शुरू से लेकर आखिर तक का इतिहास रखा गया है। मालूम हो कि इससे पहले एडवोकेट रंजना अग्निहोत्री, महेंद्र प्रताप सिंह व हिंदू आर्मी अदालत में दावा पेश कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें