वृंदावन के प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मंदिर के एक सेवायत ने एक युगल की रिंग सेरेमनी करवाई, और इसका वीडियो खुद सेवायत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया।
विज्ञापन
युगल मथुरा का ही रहने वाला बताया जा रहा है। वीडियो में देखने को मिला कि सेवायत ने पूरे विधि-विधान से युगल को अंगूठी पहनवाई। यह नजारा भक्तों के लिए आश्चर्यजनक था, क्योंकि अब तक मंदिर में इस तरह के व्यक्तिगत समारोहों का आयोजन कम ही देखा गया है।
इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोग इस पर अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देने लगे। कुछ भक्तों ने इसे भगवान बांकेबिहारी जी की कृपा बताया और कहा कि यह युगल अत्यंत सौभाग्यशाली है, जिन्हें स्वयं ठाकुरजी के दरबार में रिंग सेरेमनी करने का अवसर मिला। वहीं कुछ लोगों ने इस पर आपत्ति जताई और कहा कि मंदिर में इस तरह की व्यक्तिगत रस्में करवाना उचित नहीं है।