फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: पॉलिटेक्निक में काउंसलिंग शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। पॉलिटेक्निक संस्थाओं में दाखिले के लिए प्रथम चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हो गई हैं जो 8 जुलाई तक चलेगी। जिले में एक राजकीय, दो एडेड के साथ 35 निजी कॉलेजों में प्रवेश विद्यार्थी ले रहे हैं।
विज्ञापन

राजकीय पॉलिटेक्निक कोटवन के प्रधानाचार्य अतुल शर्मा ने बताया कि पहले चरण में शनिवार तक लगभग 180 विद्यार्थियों ने काउंसलिंग कराकर सीट आवंटित कराई। उन्होंने बताया कि जिले में 9750 सीटों पर प्रवेश होना है। पॉलिटेक्निक के विद्यार्थियों को काउंसलिंग में हाईस्कूल अंकपत्र, स्कोर कार्ड, जाति प्रमाणपत्र, फोटो, पहचान पत्र आदि की जांच की जा रही है।
उन्होंने कहा कि सत्यापन के बाद विद्यार्थियों को कॉलेज आवंटित किए जाएंगे। प्रधानाचार्य ने बताया कि अब चयनित अभ्यर्थियों को छह जुलाई तक अपनी ऑनलाइन सीट पक्की कर शुल्क जमा करना होगा। उन्होंने बताया कि ऐसे अभ्यर्थी, जिन्हें प्रथम चरण में सीटों का आवंटन नहीं हो सका है, वे दूसरे चरण की काउंसलिंग में प्रतिभाग कर सकते हैं। काउंसलिंग का द्वितीय चरण 9 से 11 जुलाई तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें