फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: पार्षद पति तिलकवीर नोएडा से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। बीएसए कॉलेज रोड स्थित सियाराम वाटिका में पिछले माह डीग (राजस्थान) से आई बरात की चढ़ाई के दौरान हुए बवाल, फायरिंग और जानलेवा हमले के मामले में वांछित पार्षद पति तिलकवीर चौधरी और उसके भाई को पुलिस ने किरकिरी होने के बाद नोएडा से गिरफ्तार किया है। वारदात के बाद वह नोएडा में छुपा हुआ था। पुलिस ने उसके 3 गुर्गों को भी गिरफ्तार किया है। उसके कुछ परिजन को भी हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

मैरिज होम में 12 मार्च की रात को डीग से आए बरातियों से कार पार्किंग को लेकर पार्षद पति तिलकवीर चौधरी का विवाद हो गया था। आरोप है कि इसके बाद तिलकवीर ने अपने गुर्गों को बुलाकर फायरिंग और मारपीट की थी। गोली लगने से बरात में आई एक महिला घायल हुईं थीं। बलवे दौरान तिलकवीर की पिस्टल घटनास्थल पर रह गई थी, जिसे पुलिस ने बरामद किया था। मामले में एसएसपी के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज हो सकी थी। पुलिस ने पार्षद पति सहित 10 नामजदों के साथ ही दोनों पक्षों के 32 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।
बवाल के कारण शादी की रस्में भी दूसरे स्थान पर करवानी प़ड़ी थी। इसके बाद पुलिस ने तिलकवीर की गिरफ्तारी की बजाय उसकी एक के एकबाद चार गाड़ियां जब्त की, लेकिन सत्ताधारी पार्टी के नेताओं ने नजदीकी के चलते तिलकवीर को गिरफ्तार करने में पुलिस ने हाथ पीछे खींच लिए। उसने अग्रिम जमानत के लिए भी प्रार्थना पत्र कोर्ट में दे दिया। पुलिस ने उसकी जब्त गाड़ियों को थाने में कवर करवा कर रखा था। इससे पुलिस की किरकिरी हो रही थी।
विज्ञापन

शुक्रवार को पुलिस ने सर्विलांस की मदद से तिलकवीर चौधरी को नोएडा से गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस ने कृष्णा विहार कॉलोनी निवासी तिलकवीर, उसके भाई रवि चौधरी, गिरीश, राजू उर्फ राजवीर और सौदन सिंह को भी पकड़ा है। यह भी बलवे में शामिल थे। सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया कि आरोपी तिलकवीर और उसके चार अन्य साथियों को नोएडा से गिरफ्तार किया गया है। मामले में पुलिस की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें