कोसीकलां। नगर पालिका परिषद सभासद एमएलसी स्नातक वर्ग के लिए वोट बनाने का कार्य करेंगे। शनिवार को नगर पालिका कार्यालय में चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में एमएलसी स्नातक वर्ग क्षेत्रीय संयोजक देवेंद्र शर्मा ने सभी सभासदों से इस महत्वपूर्ण चुनाव के लिए मतदाता बनाने की अपील की। उन्होंने बताया कि सभी वार्ड सभासद अपने-अपने वार्ड में अधिकतम वोट बनाकर लोगों को स्नातक वर्ग के इस चुनाव से जोड़ने का कार्य करें।
जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय ने घर-घर जाकर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक स्नातक मतदाता के लिए मार्कशीट की फोटो कॉपी, एक फोटो और आधार कार्ड की फोटो संकलन करना सुनिश्चित करें। वरिष्ठ नेता सतपाल चौधरी ने सभी से इस चुनाव हेतु जुट जाने का आह्वान किया। पार्टी द्वारा दिए गए टारगेट को सभी सभासद पूरा करेंगे। आकाश चौधरी, कन्हैया लाल गोयल, मंडल संयोजक सौरभ जैन आदि ने विचार व्यक्त किए। बैठक में विक्रम सिंह, विष्णु सैनी, लक्ष्मीनारायण चंदेल, विनय उपाध्याय, बच्चू सिंह, टिंकूर अग्रवाल समेत अन्य मौजूद रहे। संवाद