फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वॉरियर्स डॉक्टर का घर लौटने पर अभिनंदन

विज्ञापन
काफी लंबी अवधि के बाद घर लौटे डॉक्टर का स्वागत कर राधा फ्लोरेंस के लोग। - फोटो : VRINDAVAN
विज्ञापन
वृंदावन। वैश्विक महामारी कोरोना में पूरी शिद्दत के साथ पीड़ितों की सेवा में जुटे कोरोना वारियर्स चिकित्सकों को आम जनमानस हाथों हाथ ले रहे हैं। 28 दिन की लंबी सेवा अवधि के बाद घर लौटे चिकित्सक डॉक्टर योगेंद्र राणा का पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया गया।
विज्ञापन

श्री राधा फ्लोरेंस सोसायटी के लोगों द्वारा कॉलोनी के ही रहने वाले डॉक्टर राणा का 28 दिनों के बाद घर लौटने पर बैंडबाजों की धुन पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। इससे हर्षित डॉ. राणा ने कॉलोनीवासियों का आभार व्यक्त किया।
साथ ही सभी से सामाजिक दूरी, मास्क और समय समय पर हाथों को सैनिटाइज करने की अपील भी की। बताते चलें कि डॉ. योगेंद्र राणा केशवधाम स्थित हेडगेवार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तकरीबन एक माह से कोरोना मरीजों की सेवा कर रहे हैं। जिनका घर लौटने पर अभिनंदन किया गया है। स्वागत करने वालों में सोसायटी अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. सोनू चतुर्वेदी, कमलेश मिश्र, बॉबी चाहर , डॉ. मिश्रा, राजेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें