फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस नेता का रिश्तेदार मिला कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। शहर के मोहल्ला मनोहरपुरा निवासी 75 वर्षीय वृद्ध का सैंपल 20 अप्रैल को जांच के लिए भेजा गया था। जिसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। बताया जाता है कि वृद्ध जिले में पदाधिकारी रहे कांग्रेस नेता के रिश्तेदार हैं। जिले में अब कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या 11 हो गई है। वहीं मनोहरपुरा इलाके को प्रशासन ने उसी समय सील कर दिया था जब ओल में कोरोना पॉजिटिव जमाती मिला था। जो इस इलाके की मस्जिद में घूमने आया था। चर्चा है कि वृद्ध भी जमातियों के संपर्क में आए थे, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं है।
विज्ञापन

मनोहरपुरा निवासी 75 वर्षीय वृद्ध हृदय रोगी हैं। इनका इलाज लखनऊ के अस्पताल में चल रहा है। लॉकडाउन से पहले ही इलाज के लिए लखनऊ जाते रहे हैं। 20 अप्रैल को सीने में दर्द हुआ तो वह जिला अस्पताल पहुंचे। यहां से निजी अस्पताल गए। जहां चिकित्सकों ने कोरोना संदिग्ध बताते हुए उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया। जहां वृद्ध का सैंपल जांच के लिए अलीगढ़ भेज दिया और उन्हें होम क्वारंटीन कर दिया गया।
शनिवार को रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। पहले से ही सील मनोहरपुरा इलाके में सख्ती बढ़ा दी गई है। वृद्ध को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है, जबकि परिजनों के सैंपल लेकर सभी को क्वारंटीन कर दिया गया है। जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने मनोहरपुरा निवासी वृद्ध की रिपोर्ट पॉजिटिव आने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें