फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांद दिखा, रमजान का पहला रोजा आज

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। रमजान का पाक महीना शनिवार से शुरू हो रहा है। इसकी घोषणा देर शाम चांद को देखकर कर दी गई। इसके मुताबिक 25 अप्रैल को पहला रोजा होगा। इसकी तैयारियां भी लॉकडाउन की बंदिशों में की गई हैं।
विज्ञापन

मस्जिद एहले हदीस के इमाम इमरान हाफिज ने लोगों से लॉकडाउन में सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि रमजान के दौरान रोजा की नमाज घर पर ही पढ़ें। सेहरी और इफ्तार के दौरान ऐसा कुछ सेवन न करें, जिससे स्वास्थ्य खराब हो। लॉकडाउन के दौरान चिकित्सालयों में ओपीडी भी बंद है। ऐसे में पकवान खाने से भी बचें। उन्होंने 60 साल से अधिक और छोटे बच्चों के साथ अस्वस्थ लोगों को भी रोजा न रखने की अपील की है।
इमाम इमराज हाफिज ने कहा है कि ऐसे लोग रमजान के पाक माह में रोजा न रखते हुए एक जरूरतमंद व्यक्ति को प्रतिदिन भोजन करा सकते हैं। सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय रहने वाले मोहम्मद रियाजुद्दीन ने भी लोगों से शनिवार से शुरू हो रहे रमजान के पाक महीने में नमाज घर पर ही पढ़ने की अपील की है। उन्होंने लोगों से कहा है कि कोई अस्वस्थ्य व्यक्ति भी रोजा रखने से बचे। पांच वक्त की नमाज घर पर ही करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें