मथुरा। बुधवार की रात आई रिपोर्ट में मिले तीन कोरोना पॉजिटिव केस में एक 80 वर्षीय वृद्धा भी शामिल है, जिसकी तीन दिन पूर्व जिला अस्पताल में तेज बुखार के बाद मौत हो गई थी। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिला के परिवार के साथ ही उसके संपर्क में आए लोगों के सैंपल लेकर क्वारंटीन किया है।
इधर, अस्थाई जेल में निरुद्ध युवक के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम युवक के सदर क्षेत्र स्थित आवास पर पहुंची। यहां टीम ने युवक के परिवार के लोगों के सैंपल लेकर उन्हें क्वारंटीन किया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मुंबई से लौटे युवक के कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद गोवर्धन रोड स्थित त्रिवेनी कांपलेक्स में उसके परिवार के साथ ही संपर्क में आए लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया है। 8 लोगों के क्वारंटीन किया है।