फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो आशा कार्यकर्ता सहित, जेल के दो बंदी भी हुए कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जनपद में शनिवार को 20 नए केस सामने आए हैं। इनमें तीन जांच रिपोर्ट निजी लैब से आईं हैं। पॉजिटिव केसों में दो आशा कार्यकर्ता, दो बंदी, फार्मासिस्ट की पत्नी व बेटी और वृंदावन के निजी अस्पताल के 92 साल के स्वामी शामिल हैं। जनपद में अब संक्रमित केसों की संख्या बढ़कर 406 हो गई है। इधर, शुक्रवार को पॉजिटिव आए वृंदावन के एक निजी अस्पताल के 90 वर्षीय स्वामी की शनिवार शाम मौत हो गई। अब जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 14 हो गई है।
विज्ञापन

शनिवार की रिपोर्ट में बरौठ गांव निवासी व सीएचसी नौहझील में कार्यरत और फरह के गांव बिरोनी खुर्द निवासी आशा कार्यकर्ता कोरोना संक्रमित आई हैं। गांव के अलावा संक्रमित आशा अस्पताल में भी कई लोगों से मिली थी। आशा के संपर्क में आने वाले एक दर्जन से ज्यादा लोगों को क्वारंटीन किया जा रहा है।
सौंख निवासी स्वास्थ्य विभाग में फार्मासिस्ट की पत्नी और बेटी भी संक्रमित मिली है। इससे पहले फार्मासिस्ट की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। वृंदावन के निजी अस्पताल के 92 वर्षीय स्वामी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। छाता से 63 वर्षीय महिला, कृष्णा नगर के बैंक कालोनी निवासी युवक, भूतेश्वर निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति और 16 वर्षीय युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। फरह के गांव फातिहा निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति, कोसीखुद के अस्थाई जेल में निरुद्ध दो बंदी युवक, टैकमेन सिटी से महिला, मथुरा शहर से एक व्यक्ति भी कोरोना संक्रमित मिला है।
विज्ञापन

इधर, निजी लैब से आई रिपोर्ट में ब्रज नगर एंक्लेव से 47 वर्षीय और 25 वर्षीय दो महिलाएं और पुष्पांजलि द्वारिकानगर से 39 वर्षीय व्यक्ति, राया में एक प्रवासी युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। राधिका विहार कृष्णा नगर की 65 वर्षीय एक व्यक्ति और राधा धाम कृष्णा नगर निवासी 72 वर्षीय महिला संक्रमित मिली है।
विज्ञापन

शाम को वृंदावन के निजी अस्पताल के स्वामी की मृत्यु हो गई है। उनकी रिपोर्ट शुक्रवार को पॉजिटिव आई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें