फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव युवक के चार परिजन किए क्वारंटीन, साईधाम कालोनी में हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजना। कस्बा के मुडिलिया रोड स्थित साईं धाम कॉलोनी में शनिवार रात कोरोना पॉजिटिव मरीज के मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मचा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कस्बे में डेरा डाल दिया है। मरीज को रात में ही एंबुलेंस से कोविड-19 अस्पताल में शिफ्ट कर परिवार के चार लोगों को क्वारंटीन किया है। सभी के सैंपल लिए हैं। नगर पंचायत प्रशासन ने साईं धाम कॉलोनी को सील करते हुए सैनिटाइज कराया है।
विज्ञापन

हरियाणा के बल्लभगढ़ में एक कंपनी में नौकरी करने वाला युवक तीन दिन पहले ही गांव लौटा था। गांव लौटते ही उसने अपनी जांच कराई। शनिवार की रात रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने युवक को आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया है। इस क्षेत्र में तीन दर्जन से अधिक गांवों में प्रवासी आए हैं। इसमें कई महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा और इंदौर से गांव गढ़ी कोलाहार, बरौठ, बाजना और मिठ्ठोली लौटे हैं। इनमें से दर्जनों लोग ऐसे हैं, जिन्होंने अपनी जांच नहीं कराई है। यह लोग गांवों में खुलेआम घूम रहें हैं।
कादौना में 14 लोग क्वारंटीन, गांव सील किया
कोसीकलां/नंदगांव। नंदगांव क्षेत्र के गांव कादौना में कोरोना पॉजिटिव युवक मिलने के बाद उसके परिजनों समेत 14 लोगों को क्वारंटीन किया है। साथ ही गांव को सील कर दिया है। यह युवक 11 अप्रैल को तेलंगाना से गांव आया था। बरसाना सीएचसी पर उसकी थर्मल स्क्रीनिंग की गई, जिसमें वह नॉर्मल था।
विज्ञापन

उसे 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन किया था। 25 मई को उसे बुखार, खांसी आदि की शिकायत हुई। 27 मई को आशा कार्यकर्ता ने कोसीकलां सीएचसी प्रभारी डॉ. गिरेंद्र सिंह को अवगत कराया। उसकी जांच कराई तो 30 मई को आई रिपोर्ट में वह पॉजिटिव पाया गया। युवक को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया है। सीएचसी प्रभारी डॉ. गिरेंद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसके संपर्क में आए 14 लोग क्वारंटीन किए हैं और गांव को सील कर दिया है। विभाग की 9 टीमें सोमवार को गांव का सर्वे करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें