फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इतने छोटे एरिया में भी नहीं रुक रहे लोग

विज्ञापन
चौमुंहा में सील किए गए बाजार के एरिया में घूमते लोग। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
चौमुहां (मथुरा)। कस्बे के मुख्य बाजार में तीन कोरोना पॉजिटिव केस मिलने पर सील किए गए 200 मीटर एरिया को बुधवार को घटाकर 80 मीटर कर दिया है।
विज्ञापन

नगर पंचायत प्रशासन द्वारा गाइड लाइन का पालन नहीं किया जा रहा है। जब एक संक्रमित मिला था, उस समय 200 मीटर एरिया को हॉटस्पॉट कर सील किया गया था। उसी के परिवार के दो लोग और पॉजिटिव पाए जाने पर नगर पंचायत प्रशासन ने हॉटस्पॉट एरिया को घटाकर 80 मीटर कर दिया है। यहां किसी पुलिसकर्मी की भी ड्यूटी नहीं लगाई गई है। इससे लोग सील एरिया में धड़ल्ले से घूम रहे हैं।
इधर, कोरोना वायरस को लेकर जब से देश में लॉकडाउन हुआ है, तब से नगर पंचायत चौमुंहा के ईओ के दर्शन नहीं हो रहे हैं। एक-दो दिन अवश्य देखा गया, मगर अधिकांशत: वे कस्बे से नदारद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाइड लाइन के अनुसार 200 मीटर एरिया सील होना चाहिए। यदि किसी कारणवश उसे कम कर दिया है तो उसे बढ़वा कर 200 मीटर कराया जाएगा। मास्क आदि न लगाने वाले दुकानदार व अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- हनुमान प्रसाद मौर्य, उपजिलाधिकारी, छाता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें