फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार संग घरों पर संघ के स्वयंसेवक लगा रहे शाखा

विज्ञापन
घर की छत पर लगी शाखा पर ध्वज प्रणाम करते स्वयंसेवक। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। शहर में 45 स्थानों पर लगने वाली राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की शाखाएं नहीं लगाई जा रही हैं। केवल अपने परिवारों में शाखा लगाकर संघ के स्वयंसेवक ध्वज प्रणाम कर रहे हैं। ऐसा वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के चलते किया गया है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के चलते आरएसएस ने भी अपनी रणनीति में बदलाव कर लिया है। शहर के 45 सार्वजनिक स्थलों पर लगने वाली शाखाओं को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है। ऐसा आदेश संघ नेतृत्व से मिलने के बाद यह निर्णय लिया गया। बावजूद संघ के स्वयंसेवक अपने परिवारों के संग यह शाखा घरों पर लगा रहे हैं। कोई अपनी छत पर यह शाखा लगा रहा है तो कोई अपने घर के आंगन में ध्वज प्रणाम कर रहा है। संघ के महानगर सह कार्यवाह विजय कुमार बंटा ने बताया कि अगले आदेश आने तक यह शाखाएं घरों पर ही लगेंगी।
नवसंवत्सर के आयोजन अब होंगे घरों में
बुधवार से नवसंवत्सर शुरू हो जाएगा। इस प्रतिपदा में संघ परिवार के अनुषांगिक संगठन कार्यक्रम आयोजित करते हैं। अबकी बार यह कार्यक्रम सार्वजनिक स्थल पर न होकर घरों में परिवार के साथ ही मनाए जाएंगे। इसकी तैयारी संघ परिवार के अनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें