फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण श्रमिकों के बैंक खातों में भेजे 80 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। कोरोना वायरस के मद्देनजर लॉकडाउन के दौर में मुख्यमंत्री के आदेश पर श्रम विभाग ने निर्माण श्रमिकों को एक-एक हजार रुपये की किस्त देना शुरू कर दिया है। पहली किस्त के रूप में आठ हजार श्रमिकों के बैंक खातों में 80 लाख रुपये भेजे गए हैं।
विज्ञापन

विश्वव्यापी महामारी कोरोना वायरस से निपटने के लिए प्रदेश में लॉकडाउन की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। इस दौरान औद्योगिक इकाईयां और व्यापारिक प्रतिष्ठान भी बंद हो रहे हैं। इस स्थिति में प्रभावित श्रमिकों के लिए मुख्यमंत्री ने एक-एक हजार रुपये देने के आदेश दिए हैं। इस पर अमल करते हुए श्रम विभाग ने विभाग में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को एक-एक हजार रुपये की किस्त देना शुरू कर दिया है।
योजना प्रभारी डीएस दीक्षित ने बताया कि विभाग में 72 हजार से अधिक निर्माण श्रमिक पंजीकृत हैं। इसमें से फिलहाल 30 हजार ने ही अपना पंजीकरण का नवीनीकरण कराया है, जिन्हें 1-1 हजार रुपये बैंक खाते के माध्यम से दिया जा रहा है। पहली किस्त के रूप में 80 लाख रुपये जनपद में जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

रजिस्ट्रेशन का नवीनीकरण कराएं
श्रम विभाग के योजना अधिकारी डीएस दीक्षित ने बताया कि जिन श्रमिकों के रजिस्ट्रेशन का नवीनीकरण नहीं हुआ है, वे वाट्सएप नंबर 9389743347, 9389743177 पर आवश्यक कागजात भेजकर नवीनीकरण करा सकते हैं। इसके लिए उन्हें श्रम विभाग का पहचानपत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक अकाउंट नंबर और आईएफएससी नंबर उपलब्ध करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें