चौमुहां। जैंत पुलिस द्वारा कस्बा में बनाए गए कोरोना फाइटर्स ने बुधवार को चौमुंहा कस्बे के बाजार की व्यवस्थाओं को संभाला। पूरी टीम ने बाजार के मैन रास्ते को सील कर बाहरी वाहनों का प्रवेश रोका दिया। अब मास्क लगाकर आने वाले ग्राहकों को ही दुकानदार सामान देंगे।
चेयरमैन बिहारीराम पहलवान ने कोरोना फाइटर्स की मदद से सभी दुकानदारों से मास्क एवं ग्लब्स पहन कर सामान देने को कहा। इसके साथ दुकानदारों से कहा कि जो ग्राहक मास्क न लगाकर सामान लेने आए तो उन्हें सामान न दें। मास्क लगाकर आने वाले ग्राहकों को ही सामान दिया जाए। दुकानों के लिए जो दिन एवं समय डीएम द्वारा निर्धारित किए गए हैं, उसी समय सीमा में दुकान खोली जाएं। कोई दुकान अनावश्यक रूप से खुली मिली तथा अनावश्यक व्यक्ति बाजार में घूमता मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
कस्बा इंचार्ज एसआई राघवेंद्र सिंह ने कोरोना फाइटर्स के काम की सराहना की। बुधवार को बाजार में अनावश्यक भीड़ दिखाई नहीं दी। सत्यनारायण वार्ष्णेय, श्याम सिंह, गौरव दीक्षित, नरेंद्र सिंह, कान्हा वार्ष्णेय, लकी राणा, सौरभ सिसौदिया, लोकेश तोमर, राजकुमार, कृष्णा सिसौदिया, शालू वार्ष्णेय, श्याम शर्मा, अभिषेक, चंद्रकांत, हरेंद्र, छोटू, दीपक शर्मा, शिवम, चेतन, मनीष, बनवारी आदि कोरोना फाइटर्स मौजूद रहे।