फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव चिकित्सक के संपर्क में आए करीब 50 लोग, खलबली

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। अभी सट्टा किंग के अड्डे पर जाने वालों का चेकअप हुआ नहीं कि मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव एक चिकित्सक के अंतिम संस्कार में शामिल करीब 50 लोग और कोरोना के खतरे मेें आ गए हैं। सब कुछ मालूम होने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग नींद में है।
विज्ञापन

मंगलवार को घीया मंडी निवासी चिकित्सक की मौत हो गई थी। आसपास तथा अन्य रिश्तेदार आदि उनके घर गए। चिकित्सक पुत्र को सांत्वना भी दी और अंतिम संस्कार में भी शामिल हुए। इस दौरान चिकित्सक पुत्र की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग ने चिकित्सक पुत्र के संपर्क में आए लोगों पर अब तक ध्यान नहीं दिया है।
ये सभी लोग अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद अपने-अपने घरों को भी चले गए। बाजार में भी घूम रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इनमें से किसी को क्वांरटीन नहीं किया है। हालांकि इस घटना की जानकारी लगने के बाद मोक्षधाम को सैनिटाइज कराया गया है। क्षेत्रीय पार्षद द्वारा घीया मंडी क्षेत्र को भी सैनिटाइज कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मनीश पौरुष ने बताया कि परिवार के लोगों को क्वारंटीन कर दिया है। अन्य लोगों की भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें