फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अड़ींग में पानी की समस्या को लेकर की नारेबाजी

विज्ञापन
अड़ींग में पानी की समस्या को लेकर खाली बर्तनों को लेकर आई महिलाएं। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
गोवर्धन। गांव अड़ींग में शुद्ध पीने के पानी आपूर्ति की समस्या लेकर भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। विरोध में महिलाएं खाली बर्तनों को लेकर आ गईं। इस संबंध में प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह सिकरवार के नेतृत्व में एसडीएम को अवगत कराते हुए ऑनलाइन ज्ञापन दिया गया।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया कि गर्मी के प्रकोप के चलते अड़ींग के वार्ड-3 में पीने के पानी की समस्या बनी हुई है। हैंडपंप का पानी खारा है। कई बार समस्या से अवगत कराने के बाद भी समाधान नहीं हो पाया है। महिलाएं कई किमी दूर से पानी लाने को मजबूर हैं। इस अवसर पर लक्ष्मण, नत्थो, पोदीना, उमेश गर्ग, जमील खान, आंनद, सुरेंद्र वर्मा आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें