फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: ट्रांसफाॅर्मरों को बचाने के लिए लगाए कूलर

विज्ञापन
ट्रांसफार्मरों पर लगाया कूलर 
विज्ञापन
कोसीकलां। गर्मी में बिजलीघरों पर लगे ट्रांसफाॅर्मर हांफने लगे हैं। इन्हें बचाने के लिए कूलर चलाने पड़ रहे हैं। पानी की बौछार भी की जा रही है। बावजूद इसके फाल्ट और ट्रिपिंग परेशान कर रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को तापमान बढ़ते ही बिजली व्यवस्था धड़ाम हो गई। सबसे त्यादा समस्या फेस उड़ने की आ रही है। लो और हाई वोल्टेज के कारण विद्युत उपकरण काम नहीं कर पा रहे थे। बिजलीघरों की मशीनें गर्म होकर बार-बार बंद हो रही हैं। ट्रांसफाॅर्मरों को हीट होने से बचाने के लिए कूलर लगा दिए गए हैं। एक्सईएन एसपी सिंह ने बताया कि गर्मी से बिजली की खपत बढ़ गई है। ट्रांसफार्मरों को बचाने के लिए कूलर, पंखे चलाने पड़ रहे हैं। वहीं बुधवार को मंडल अध्यक्ष सौरभ जैन ने ऊर्जा मंत्री एके शर्मा को बिजली कटौती से अवगत कराया। उन्होंने एसई सत्यप्रकाश पांडेय, एक्सईएन.एसपी सिंह से मुलाकात की। अधिकारियों ने फाल्ट सुधारने और निर्बाध बिजली आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया। एसडीओ पंकज कुमार, जेई अमोद आनंद, दीपक बडगुर्जर आदि थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें