फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: जिला और महिला अस्पताल के वार्डों में लगे कूलर-एसी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जिले में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए जिला अस्पताल और महिला अस्पताल में मरीजों को राहत देने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। अस्पतालों के विभिन्न वार्डों में कूलर और एसी लगाए गए हैं ताकि भर्ती मरीजों और तीमारदारों को गर्मी से राहत मिल सके।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. नीरज अग्रवाल ने बताया कि तापमान में बढ़ोतरी और उमस के कारण वार्डों में मरीजों को परेशानी हो रही थी। इसे देखते हुए प्रत्येक वार्ड में दो कूलर और दो एसी लगाए गए हैं। ओपीडी में भी बड़े कूलर लगाए गए हैं।
गर्मी के कारण अस्पतालों में मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। खासकर बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। ऐसे में वार्डों में ठंडी हवा की व्यवस्था होने से मरीजों को आराम मिल रहा है। वार्डों में लगे कूलर और एसी की नियमित निगरानी के निर्देश भी कर्मचारियों को दिए गए हैं। महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अनिल पुरवानी ने बताया कि अस्पताल में प्रसूता महिलाओं और नवजात शिशुओं को गर्मी से बचाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। जनरल वार्ड, इमरजेंसी, ओपीडी और अन्य प्रमुख वार्डों में कूलर लगवाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें