फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीक्षांत समारोह: उपाधि और मेडल पाकर खुशी से खिले छात्र-छात्राओं के चेहरे, देखें तस्वीरें

Mon, 16 Dec 2019 09:24 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
छात्रा दिव्या अग्रवाल को डिग्री सहित गोल्ड मेडल प्रदान करते उपमुख्यमंत्री, कुलाधिपति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा में रविवार को जीएलए विश्वविद्यालय में आठवां दीक्षांत समारोह का आयोजन हुआ। इसमें मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने स्नातक और स्नातकोत्तर के विभिन्न पाठ्यक्रमों में विशेष उपलब्धियों के लिए 15 स्वर्ण और 15 रजत पदक के साथ 3262 छात्र-छात्राओं को उपाधियां प्रदान कीं। इसके अलावा 18 विद्यार्थियों को मेरिट सर्टिफिकेट भी प्रदान किए गए। उपाधि पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरों खुशी से खिल गए। 
विज्ञापन

दीप प्रज्ज्वलित करते उपमुख्यमंत्री और ऊर्जा मंत्री - फोटो : अमर उजाला
दीक्षांत समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, विश्वविद्यालय के कुलाधिपति नारायणदास अग्रवाल एवं कुलपति प्रो. आनंद मोहन अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत शैक्षिक शोभायात्रा के आगमन से हुई। इसमें मुख्य अतिथि, कुलाधिपति, कुलपति एवं डीन एकेडमिक के साथ विवि के कोर्ट, एग्जीक्युटिव एवं एकेडमिक काउंसिल शामिल हुए। 

दीक्षांत समारोह - फोटो : अमर उजाला
उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने विशिष्ट अतिथि सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया के महानिदेशक डॉ. ओमकार राय एवं ज्वाइंट एडवांस टेक्नोलॉजी सेंटर नई दिल्ली के निदेशक मो. हफिजुर रहमान को जीएलए विश्वविद्यालय द्वारा मानद उपाधि प्रदान की गई। समारोह में ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, डीएम सर्वज्ञराम मिश्र, नगर निगम मेयर डॉ. मुकेश आर्य बंधु, बलदेव विधायक पूरन प्रकाश, गोवर्धन विधायक कारिंदा सिंह आदि मौजूद रहे। 

सेल्फी लेतीं छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
इन्हें मिला स्वर्ण पदक
- महोली रोड मथुरा से बीएससी ऑनर्स बायोटेक की छात्रा दिव्या अग्रवाल 
- मथुरा निवासी, बीबीए ऑनर्स की छात्रा आध्या अग्रवाल 
- अलीगढ़ निवासी, बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की छात्र हिमांक अग्रवाल 
- शमशाबाद आगरा निवासी, एमसीए की छात्रा प्रिया सक्सेना
- मथुरा निवासी, बीकॉम ऑनर्स की छात्रा रिचा अग्रवाल 
- आगरा निवासी, बीफार्म की छात्रा आस्था शर्मा 
- वाराणसी निवासी, बीटेक मैकेनिकल के छात्र ध्रुव महरोत्रा 
- मथुरा निवासी, बीसीए के छात्र संकल्प अग्रवाल 
- कन्नौज निवासी, बीएड के छात्र जतिन दीक्षित 
- हाथरस निवासी, बीटेक सिविल इंजीनियरिंग के श्छात्र उद्धव यादव 
- लखनऊ निवासी, बीटेक कंप्यूटर साइंस के छात्र प्रसून डालमिया 
- गौतम बुद्ध नगर दादरी निवासी, बीबीए की छात्रा अंबिका सिसौदिया 
- मथुरा निवासी, एमबीए की छात्रा आयुषी अग्रवाल 
- बहराइच लखनऊ निवासी, बीटेक इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन के छात्र आदर्श श्रीवास्तव 
- आगरा निवासी, एमबीए एलएससीएम की छात्रा शिवानी दीक्षित 
विज्ञापन

उपाधि मिलने के बाद खुशी जाहिर करते छात्र-छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
इन्हें मिले रजत पदक 
- अलीगढ़ निवासी, बीएससी ऑनर्स बायोटेक की छात्रा निमिशा चौधरी 
- लखनऊ निवासी, बीटेक सिविल इंजीनियरिंग के छात्र सत्यदेव सिंह 
- मथुरा निवासी, बीकॉम ऑनर्स की छात्रा रूपेश चाहर 
- वृंदावन निवासी, बीबीए की छात्रा श्रुति शर्मा 
- गोवर्धन, मथुरा निवासी, बीबीए ऑनर्स की छात्रा प्रज्ञा अग्रवाल 
- कोसीकलां मथुरा निवासी, बीफार्म की छात्रा वैशाली अग्रवाल 
- मथुरा निवासी, बीटेक मैकेनिकल के छात्र मोहक गौतम 
- एटा निवासी, एमसीए के छात्र संगम कुमार
- दिल्ली निवासी, बीटेक कम्प्यूटर साइंस के छात्र फहद खान 
- कोटा, राजस्थान निवासी, बीटेक इलेक्ट्रीकल इंजीनियरिंग की छात्रा कंदर्पी थिलानी 
- मैनपुरी निवासी, बीसीए की छात्रा शिखा यादव 
- मथुरा निवासी, बीएड की छात्रा महिमा चौधरी 
- आगरा निवासी, एमबीए की छात्रा कमल दीप कौर 
- एटा निवासी, एमबीए एलएससीएम के छात्र उज्जवल मिश्रा
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें