फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएलए विवि का दीक्षांत समारोह आज

Mon, 21 Dec 2015 10:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
जीएलए विश्वविद्यालय का चतुर्थ दीक्षांत समारोह मंगलवार 22 दिसंबर को आयोजित होगा। सोमवार को कार्यक्रम का रिहर्सल कर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन


विवि के कुलपति प्रोफेसर दुर्ग सिंह चौहान ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री सड़क परिवहन, राजमार्ग और जहाजरानी नितिन जयराम गडकरी होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी दिल्ली के कुलपति और भारतीय विश्वविद्यालय संघ (एआईयू) के अध्यक्ष प्रोफेसर रनवीर सिंह उपस्थित रहेंगे। दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता कुलाधिपति नारायण दास अग्रवाल करेंगे।

कुलपति प्रोफेसर चौहान ने बताया कि विवि कार्यपरिषद की बैठक में मेडल और डिग्री हासिल करने वाले छात्रों के नाम स्वीकृति की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

समारोह में मेधावियों को 15 गोल्ड मेडल और 14 सिल्वर मेडल प्रदान किए जाएंगे। 1580 उपाधियां प्रदान की जाएंगी। साथ ही मंच पर विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर रनवीर सिंह और टाइफैक के पूर्व कार्यकारी निदेशक पदमश्री डॉ. वाईएस राजन को मानद उपाधि से नवाजा जाएगा।
विज्ञापन


कार्यक्रम की तैयारियों में आडिटोरियम के मंच को फूलों से सजाया गया है। सोमवार को मंच पर कुलपति प्रोफेसर दुर्ग सिंह चौहान, प्रतिकुलपति प्रोफेसर आनंद मोहन अग्रवाल, कुलसचिव अशोक कुमार सिंह सहित विवि के अन्य अधिकारियों ने अपनी-अपनी भूमिकाओं और स्क्रिप्ट का रिहर्सल किया।
विज्ञापन



केंद्रीय मंत्री के भव्य स्वागत की तैयारी
जीएलए विवि के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी शामिल होंगे। वह पहली बार विश्वविद्यालय के किसी कार्यक्रम में आ रहे हैं। उनके भव्य स्वागत की तैयारी की गई है। केंद्रीय मंत्री सुबह करीब 11 बजे विश्वविद्यालय परिसर में हेलीकाप्टर से पहुंचेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें