मथुरा। ब्रजरज उत्सव की पार्किंग में बाइक खड़ी कराने को लेकर रविवार रात दो ठेकेदारों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चलने लगे। इससे आसपास मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया।
घटना रविवार रात करीब 10:30 बजे की है। ब्रजरज उत्सव में लोगों के वाहनों को खड़ा कराने के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है। रात में बाइक खड़ी कराने को लेकर दो ठेकेदारों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई। इससे कुछ देर के लिए मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। सीओ सिटी आशना चाैधरी ने बताया कि वीडियो के आधार पर ठेकेदारों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।