फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: 15 वर्ष से जर्जर गुरुषगंज में होगा सड़क का निर्माण कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां। बलदेवगंज चौराहे से लेकर दिल्ली गेट तक बनाई गई सीसी सड़क को गुरुषगंज एवं इंदरगंज मार्ग से लिंक कराया जाएगा। सड़क निर्माण से पूर्व अभियान चलाकर जेसीबी से अतिक्रमणों को ध्वस्त करा दिया।
विज्ञापन


मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण द्वारा बल्देवगंज चौराहे से लेकर दिल्ली गेट तक 50 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड का निर्माण कराया गया। सीसी सड़क का निर्माण कार्य तो पूरा हो गया, लेकिन गुरुषगंज में लोहे का कारोबार करने वालों की दुकानों की तरफ से लिंक कराया जा रहा है। यह सड़क करीब 15 वर्ष से जर्जर हालत में थी। बारिश के दिनों में लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ती थीं।

नगर पालिका चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल ने बताया कि बल्देवगंज चौराहे से लेकर दिल्ली गेट तक सड़क को गुरुषगंज एवं इंदरगंज से लिंक करने के लिए कार्य शुरू करा दिया गया है। गुरुषगंज में करीब 12 मीटर चौड़ी तथा 40 मीटर लंबी एवं इंदरगंज में 10 मीटर चौड़ी तथा 60 मीटर लंबी इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण शुरू करा दिया है।
विज्ञापन


सोमवार को वार्ड 2 एवं 5 में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया जाएगा।इधर, चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल ने बताया कि लोकतंत्र रक्षक सेनानी पूर्व अध्यापक कृष्ण चंद जैन के निधन के बाद शैखान गली का नाम लोकतंत्र रक्षक सेनानी कृष्ण चंद जैन रखा जाएगा। उनके नाम से एक मुख्य द्वार का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें