फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: 50.36 करोड़ से होगा 60.85 किमी की 31 सड़कों का नवनिर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जनपद में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क रोजगार योजना के तहत लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की 31 सड़कों के नवनिर्माण को सोमवार सायं स्वीकृत मिल गई है। इनमें 60.85 किमी सड़कों का कुल 50.36 करोड़ रुपये से निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड में प्रस्तावित 18 सड़कों में महोली से मुकुंदपुर तक 1.75 किमी नवनिर्माण पर 155.10 लाख, नगला बिहारी में धरम सिंह के घर से पचौरी हेल्थ क्लब तक 2.60 किमी मार्ग पर 190.28 लाख, प्रियाकांतजु मंदिर के बराबर अल्हैपुर चौक तक 1 किमी मार्ग पर 98.97 लाख और नगला बिहारी से हनुमान गढ़ी तक 1.10 किमी पर 130.29 लाख रुपये व्यय होंगे।
वहीं बाबूगढ़ से नगला सूरी नाले तक 3.85 किमी पर 267.75 लाख, फतेहा मोड़ से कुरकुंदा तक 2.60 किमी पर 168 लाख, हाईवे से नगला बंजारा तक 1 किमी नवनिर्माण पर 97 लाख और कोसी-कामर से नान्हेरा राजस्थान सीमा तक 2.05 किमी पर 147.55 लाख रुपये खर्च होंगे। अकबरपुर में शेरगढ़ रोड से कोसी आरटीओ ट्रैक पटरी मार्ग के 4.10 किमी पर 260 लाख रुपये खर्च होंगे। पिसावा से रहेड़ा मार्ग के 2 किमी पर 194 लाख, गुहारी से भदावल मार्ग के 3.50 किमी पर 261 लाख और देवपुरा से ढाहरौली मार्ग के 3.20 किमी पर 211 लाख रुपये व्यय होंगे।
विज्ञापन

वहीं जानू से पास्ता मार्ग तक 2.30 किमी पर 179 लाख, मासूमनगर से तारसी मार्ग के 2.60 किमी पर 198 लाख, उस्फार से मुकुंदपुर मार्ग के 2 किमी पर 140 और बाटी से कोटा मार्ग 4 किमी पर 283.70 लाख रुपये खर्च होंगे। इसी तरह नवीपुर से ब्रज परिक्रमा तक मार्ग 1.20 किमी पर 115 लाख तथा जुनसुटी से बरसई मार्ग के 1.50 किमी पर 167 लाख से निर्माण होगा। प्रांतीय खंड में कुल 18 सड़कों की 42.40 किमी का 32.63 करोड़ रुपये से निर्माण होगा।
इसी तरह पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड-एक में भी 13 सड़कों का निर्माण प्रस्तावित है। इनमें सुहागपुर से चांदपुर कलां मार्ग के 1.60 किमी पर 159 लाख, ककरारी मार्ग से दुनैटिया मार्ग के 2 किमी पर 186 लाख, शल्ल से लालपुर तक 1.10 किमी पर 106 लाख और विवावली से अड्डा तक 2.20 किमी पर 140 लाख रुपये व्यय होंगे। नगला मौजी से नगला वरी के 1.15 किमी पर 111 लाख, मांट-नौहझील मार्ग से मिलक मार्ग के 1.20 किमी पर 111 लाख और नरवै हंसी से चूरा हंसी तक 2 किमी पर 184.79 लाख रुपये लागत आएगी।
सराय दाऊद से बंबा तक 1 किमी पर 93 लाख तथा किशनपुर से नगला शंभू तक 1 किमी पर 92 लाख रुपये लगेंगे। बल्टीकरी मार्ग से शहीद मूर्ति तक 1.10 किमी पर 200 लाख, मडौरा-ततरौता मार्ग से बुर्जदत्ता मार्ग के 2 किमी पर 193 लाख, राया-सादाबाद से खजूरी मझलीगढ़ी तक 1.10 किमी पर 104 लाख और नगला सेवा से नूरपुर बंबा तक 1 किमी पर 90 लाख रुपये खर्च होंगे। निर्माण खंड एक में कुल 18.45 किमी की 13 सड़कों का 17.73 करोड़ रुपये से निर्माण होगा।


शासन ने सीएमजीएसवाई योजना में जिले की 31 सड़कों के निर्माण की परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की है। जल्द ही इनकी टेंडरिंग शुरू कराकर कार्य आरंभ कराया जाएगा। - गुलवीर सिंह, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें