फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: वीआईपी ड्यूटी में जा रहा सिपाही हादसे में घायल, पीछे से आ रही गाड़ी ने बाइक में मारी टक्कर

Wed, 23 Oct 2024 03:30 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में वीआईपी ड्यूटी में जा रहा सिपाही हादसे में घायल हो गया। पीछे से आ रही गाड़ी ने बाइक में टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा में वीआईपी ड्यूटी में जा रहे सिपाही की बाइक में नौहझील थाना क्षेत्र में गाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी। चालक गाड़ी लेकर भाग गया। घायल सिपाही को आगरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


नौहझील थाने की मानागढ़ी चौकी पर तैनात एटा निवासी मुख्य आरक्षी रवीश कुमार मंगलवार दोपहर बाइक से मथुरा वीआईपी ड्यूटी में जा रहे थे। मानागढ़ी मोड़ के समीप पीछे से आ रही गाड़ी ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। सिपाही बाइक से गिरकर गंभीर रूप घायल हो गया। 

इलाका पुलिस ने घायल को सीएचसी भिजवाया। पैर में फ्रैक्चर होने पर डाक्टरों ने सिपाही को आगरा रेफर कर दिया। जहां उनका उपचार जारी है। थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि सिपाही के परिजन को सूचना दे दी है। गाड़ी की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें